फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने पर 1450 के काटे चालान

Sun, 15 Jan 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
smoking - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सार्वजनिक स्थानों पर धुएं के छल्ले उड़ाने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। इसके तहत पुलिस ऐसे लोगों के चालान भी काट रही है। इसका असर भी अब देखने को मिल रहा है कि लोग सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने से कतराने लगे हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने पिछले चार महीने में सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने पर 1450 चालान काटे हैं। इनसे करीब साढ़े 14 हजार रुपयेे जुर्माने के रूप में वसूले गए हैं। जानकारी के मुताबिक अक्टूबर से दिसंबर महीने तक स्मोकिंग के 700 चालान किए गए, जबकि इस महीने 14 जनवरी तक पुलिस ने करीब 750 चालान किए हैं।


इससे स्मोकिंग के कुल 1450 चालान किए जा चुके हैं। इस वर्ष के पहले महीने के मध्य तक सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों के इतने चालान काटने से साफ है, कि पुलिस सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों पर पैनी नजर रखे हुए है। पुलिस कर्मचारी दिन-रात ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। जिला में मुख्य रूप से बस अड्डों, बाजारों और स्कूल-कॉलेजों के पास धूम्रपान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


सदर पुलिस थाना ने चार महीने में शराब के सात मामले पकड़े गए हैं। साथ ही जुआ खेलने वालों पर भी पुलिस ने कार्रवाई अमल में लाई है। पुलिस ने जुए के दो मामले पकड़े हैं। इसके अलावा मादक पदार्थों के करीब छह मामले पुलिस ने दर्ज किए हैं।

सदर थाना प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों पर पुलिस कड़ी नजर रखे हुए है। ऐसे करीब 1450 मामले पुलिस ने पकड़े गए हैं। नशा बेचने और करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें