फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैहनाजट्टा गांव में नकदी सहित लाखों के गहने गायब

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक घर से रहस्मयी स्थिति में बिना ताले टूटे हुए गहने व नकदी गायब हो गए हैं। हालांकि पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है लेकिन अंदर से बंद कमरे से लाखों रुपये के गहने व नकदी गायब हो जाना पुलिस की भी समझ से परे हैं। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार झंडूता थाना के तहत आने वाले क्षेत्र बैहनाजट्टा केे गांव कोठी के राजू पुत्र घुंगर राम के घर से 32 हजार रुपये की नकदी व पांच सोने केे गहनों सहित चांदी के गहने गायब हो गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच में पता चला है कि जिस कमरे से सामान गायब हुआ है उसके अंदर पति व पत्नी सोये हुए थे। जबकि दरवाजा भी अंदर से बंद था। जांच में महिला ने बताया है कि उसका पति फौज में है जो रविवार सुबह ही ड्यूटी के लिए गए हैं। महिला ने बताया कि वह व उसका पति रात 11 बजे सोये थे। इसके बाद उसका पति रात्रि एक बजे समय देखने के लिए उठा, लेकिन तब तक सब कुछ सही था। जब वह सुबह तीन बजे जाने के लिए उठा तो महिला ने बताया कि सामान गायब था। महिला का कहना है कि अलमीरा के अंदर सोने के गहने व कुछ पैसे रखे हुए थे जोकि गायब थे। जबकि कहीं पर भी ताले नहीं टूटे हुए थे। वहीं घटना का पता चलते ही झंडूता थाना से पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए थे। इसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी बिलासपुर भागमल ठाकुर ने बताया कि घर से सामान गायब होने का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि न कोई ताला टूटा है, न ही कोई सामान बिखरा हुआ है। फिर भी मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें