फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीडीएस रिफंड के नाम पर ठगी नया तरीका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोगों से टीडीएस रिफंड के नाम पर ऑनलाइन की जा रही ठगी
जिला पुलिस कर रही है लोगों को मैसेज के माध्यम से जागरूक
ठगी करने वाले टीडीएस के नाम पर मांग रहे है बैंक डिटेल
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। ऑनलाइन ठगी करने वालों ने लोगों को ठगने का नया तरीका निकाला है। अब लुटेरे लोगों को टीडीएस रिफंड करने के नाम पर ठगी का शिकार बनाने की फिराक में हैं। यह लोग अब लोगों से टीडीएस रिफंड के नाम पर बैंक खातों की डिटेल मांग रहे हैं। जिला पुलिस इस संबंध में लोगों को मैसेज के माध्यम से जागरूक करने में जुट गई है। वहीं पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की कोई भी जानकारी बैंक खातों के बारे में फोन पर न दें।
उल्लेखनीय है कि बैंक कर्मी के नाम पर फोन कर लोगों से लाखों रुपये लूटने के मामले सामने आ चुके हैं जिसके बाद अब मास्टर माइंड ऑनलाइन ठगी करने के लिए टीडीएस रिफंड के नाम पर लोगों को ठगने की ताक पर हैं।
विज्ञापन

ठगी के मास्टर माइंड लोगों को मैसेज भेज रहे हैं कि इनकम टैक्स विभाग की ओर से आप को टीडीएस रिफंड किया जा रहा है। इसके लिए अपने बैंक खाते की पूरी जानकारी मुहैया करवाएं। इसके बाद यह लोग बैंक खातों की जानकारी लेकर लोगों को लूट रहे हैं। देश के विभिन्न स्थानों पर इस प्रकार के मामले सामने आ रहे हैं।
इसको देखते हुए जिला बिलासपुर पुलिस ने इस संबंध में एक पोस्टर बना कर लोगों को जागरूक करने का अभियान शुरू कर दिया है जिसे लोगों के मोबाइल पर, पुलिस के फैसबुक पेज और ट्यूटर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

एसपी बिलासपुर अशोक कुमार का कहना है कि ऑनलाइन ठगी करने वाले लोगों को विभिन्न माध्यमों से ठगी का शिकार बना रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बैंक कोई भी जानकारी फोन के माध्यम से नहीं मांगता है। वहीं उन्होंने कहा कि इनकम टैक्स विभाग के पास पहले ही व्यक्ति की पूरी जानकारी होती है। अगर टीडीएस रिफंड होना होता है तो वह अपने आप पैन नंबर के लिंक किए गए बैंक अकाउंट में आता है।
...---
.जारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें