बरमाणा (बिलासपुर)। बरमाणा थाना के तहत एक गांव में 13 साल की नाबालिग के साथ दुराचार करने को मामला सामने आया है। आरोपी युवक फरार है। मेडिकल में दुराचार की पुष्टि हो गई है। पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
बरमाणा थाना में शनिवार को मामला दर्ज हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता नाबालिग है। नाबालिग के अनुसार एक युवक हर रोज किसी काम के बहाने उसके घर आया करता था। वह शनिवार को भी उसके घर आया। नाबालिग ने बताया कि वह घर पर अकेली थी। आरोपी युवक ने उसेे अकेला पाकर उसके साथ दुराचार किया।
थाना प्रभारी केसर सिंह ने बताया कि पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल करवा लिया गया है। इसमें दुराचार की पुष्टि हुई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।