फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस के साथ मंडी के दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी पुलिस ने डंगार चौक पर गश्त के दौरान मंडी के दो तस्करों से 770 ग्राम चरस बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार भराड़ी थाना के एसएचओ राकेश चंद अपनी टीम के साथ डंगार क्षेत्र में गश्त पर थे। इस दौरान पुलिस को दो व्यक्ति दिखे। शक होने पर दोनों को रोककर तलाशी ली तो उनके पास से चरस बरामद हुई। वजन करने पर चरस 770 ग्राम निकली। अब पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है कि चरस को वे कहां से लाए थे और कहां लेकर जा रहे थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मीनराम (40) पुत्र रामदास गांव बनवास, मंडी, राम सिंह (46) पुत्र रधुराम गांव गाड़ जिला मंडी के रूप में हुई है।
एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि भराड़ी पुलिस ने दो चरस तस्करों को पकड़ा है। दोनों के पास से 770 ग्राम चरस बरामद की गई है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें