फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने गोशाला में फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता क्षेत्र की एक विवाहिता ने गोशाला में फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार विवाहिता सुबह रोजमर्रा की तरह बच्चों को तैयार करके स्कूल भेजने के बाद गोशाला में कार्य करने के लिए चली गई। काफी समय बाद जब वह वापस नहीं आई तो परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू कर दिया। जैसे ही परिवार वाले गोशाला की दूसरी मंजिल में गए तो उन्होंने देखा कि विवाहिता ने फंदा लगाया हुआ था।
विज्ञापन

विवाहिता गृहिणी थी और उसके दो बेटियां और एक बेटा है। खबर लिखे जाने तक फंदा लगाने के कारणों का पता नहीं लग पाया था। उधर, झंडूता थाना प्रभारी रामदास ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, छानबीन जारी है।
विज्ञापन

----------------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें