फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झंडूता में मारपीट मामले में महिला ने एएसपी को सौंपी शिकायत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। कुछ दिन पहले झंडूता क्षेत्र की एक महिला के साथ हुई मारपीट मामले में महिला उसके पति व रिश्तेदारों ने एएसपी बिलासपुर भागमल को शिकायत सौंपी है। शिकायत में कहा है कि गांव के आठ से दस लोगों ने आपसी रंजिश के चलते उसके घर में घुस कर उसके साथ और उसके भाई के साथ मारपीट की है। शिकायत में कहा है कि उन लोगों ने दोनों के बीच अवैध संबंध बताकर रिश्ते को भी बदनाम कर उनकी इज्जत को दाग लगाया है। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकियां भी दी हैं। जबकि इसका विडियो बनाकर भी सोशल मीडिया में वायरल कर उन्हें बदनाम कर दिया है। वहीं एएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिकायत महिला थाना को कार्रवाई के लिए भेज दी है।
अपनी शिकायत में महिला ने बताया है कि 17 नवंबर को सुबह साढ़े आठ बजे उसके घर में उसका भाई जोकि नम्होल में रहता है उस पर गांव के सात लोगों ने हमला कर दिया। उन्होंने घर में घुस कर उसके साथ व उसके भाई के साथ मारपीट की। उन्हें हथियारों से बंधक बनाकर उनसे तरह-तरह के सवाल पूछते रहे और वीडियो भी बनाते रहे। जब उन्होंने उन लोगों से पुलिस बुलाने को कहा तो उसमें शामिल एक व्यक्ति ने कहा कि पुलिस भी वही करेगी जैसा वह चाहेगा। महिला का आरोप है कि उन लोगों ने उसकी सोने की बालियां व कंगन भी छिन लिए हैं।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि उन्होंने इसकी वीडियो बनाकर सोशल नेटवर्किंग साइट पर बना दी है। एएसपी को सौंपी शिकायत में उन्होंने मामले की वीडियो की सीडी भी सौंपी है। वहीं मांग की है कि सभी को गिरफ्तार कर उनपर मामला दर्ज किया जाए। महिला का कहना है कि मारपीट मामले में 18 नवंबर को झंडूता थाने में भी शिकायत दी थी लेकिन पुलिस ने कुछ भी नहीं किया। उल्टा उस पर शिकायत वापस करने का दबाव बना दिया।
विज्ञापन

एएसपी बिलासपुर भागमल ठाकुर का कहना है कि महिला व उसके भाई के साथ मारपीट की शिकायत उनके पास आई है। मामले की आगामी कार्रवाई के लिए मामला महिला थाना के हवाले किया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें