फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार बाइक सवार ने बुझा दिया घर का इकलौता चिराग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तेज रफ्तार बाइक सवार ने बुझा दिया घर का इकलौता चिराग
पंकज ने सुबह की थी सबसे हंस कर बात, दोपहर बाद नहीं रहा दुनिया में
युवक की मौत की खबर सुनते ही पूरे गांव में फैली शोक की लहर
सुरेंद्र जम्वाल
घुमारवीं (बिलासपुर)। तेज रफ्तार बाइक सवार ने एक हंसते-खेलते घर में मातम का माहौल खड़ा कर दिया है जिस युवक की सड़क हादसे में मौत हुई वह घर का इकलौता चिराग था। दोपहर का खाना खाने के बाद मृतक अपनी दुकान जा रहा था लेकिन दुकान पहुंचने से पहले ही वह हादसे की चपेट में आ गया और उसकी मृत्यु हो गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार हादसा पूरी तरह फिल्मी स्टाइल की तरह घटा। जब घुमारवीं से बिलासपुर की तरफ जा रहे बाइक वाले कंदरौर के घुमाणी चौक पर पहुंचे तो खाना खाने के बाद अपनी वर्कशॉप को जा रहे मैकेनिक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जिस मैकेनिक को बाइक सवारों ने टक्कर मारी वह हवा में लगभग 20 फीट की ऊंचाई पर जा कर फिर नीचे गिरा। टक्कर के दौरान बाइक के पीछे बैठा युवक पहले ही गिर गया। जबकि चालक आगे से आ रही एक गाड़ी से बचता हुआ दूसरी गाड़ी से टकराने के बाद गिर गया।
इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा तीनों घायलों को गाड़ी में डाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां मैकेनिक का कार्य करने वाले युवक की मौत हो गई। स्थानीय पंचायत के उपप्रधान प्रीतम सिंह चंदेल ने बताया कि यह युवक अपने पिता के साथ घुमाणी चौक के पास अपनी वर्कशॉप में काम करता है। मरने वाले युवक की पहचान पंकज उर्फ टिंकू (28) पुत्र सुरेंद्र चंदेल गांव व डाकखाना घुमाणी के रूप में हुई है। अभी युवक की शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। गांव व स्थानीय दुकानदारों को यकीन नहीं हो रहा था कि सुबह सबसे हंसकर बात कर रहा व मिलनसार व्यक्तित्व का धनी युवक टिंकू दोपहर के बाद सबको छोड़कर चला जाएगा। पुलिस ने युवक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
-------------------
...सुरेंद्र जम्वाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें