अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के तहत कोट हटवाड़ इलाके के कोट गांव में एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों से जहर खा लिया। रात को जहर खाए जाने के बाद उसकी जान बचाने के लिए पहले बलद्वाड़ा अस्पताल में ले जाया गया। उसके बाद बिलासपुर जिला अस्पताल में और अंत में उसे आईजीएमसी रेफर किया गया जहां उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने के बाद एएसआई प्रवीण पठानिया आईजीएमसी शिमला के लिए रवाना हो गए हैं। देर रात उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की औपचारिकताएं पूर कर ली हैं। पठानिया ने कहा है कि मायके वालों से बातचीत की जा रही है। उनके बयान दर्ज करने के बाद ही पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी।
पुलिस के अनुसार फिलहाल मरने वाली ने मरने से पहले डॉक्टर को दिए गए बयान में कहा है कि वह शरीर में बीमारी के कारण तंग थी। इससे मुक्ति पाने के लिए ही उसने जहर खाया है। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि घुमारवीं उपमंडल के कोट गांव निवासी 44 वर्षीय सुमन लता पत्नी प्यारे लाल ने शुक्रवार रात को अचानक अज्ञात कारणों से जहर खा लिया जिससे उसकी आईजीएमसी में मौत हो गई है।