अमर उजाला ब्यूरो
शाहतलाई(बिलासपुर)। एक साल पहले झबोला में हुई चोरी मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से आरोपी को पांच दिन तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया। खबर की पुष्टि एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक साल पहले झबोला में चोरी हुई थी। इस मामले में पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि एक अन्य आरोपी अजय कुमार को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी बिलासपुर जिला से संबंध रखता है जिसे पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।