फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवली में संदिग्ध अवस्था में मिला शव

विज्ञापन
deadbody - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बरमाणा (बिलासपुर)।
बरमाणा थाना के अंतर्गत देवली पंचायत में संदिग्ध हालत में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। घागस से देवली की तरफ ग्रामीणों ने मंगलवार दोपहर व्यक्ति को अचेत अवस्था में पड़े देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बरमाणा थाना में दी।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उक्त व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मगर व्यक्ति के पास किसी प्रकार की कोई आईडी न होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि मंगलवार दोपहर घागस से देवली के तरफ करीब 100 मीटर दूर रास्ते पर एक व्यक्ति गिरा पड़ा था। ग्रामीणों ने दोपहर तीन बजे उसे गिरे हुए देखा। लोगों ने इसकी सूचना बरमाणा थाना प्रभारी संजीव कुमार को दी।

इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि जब वो उक्त व्यक्ति को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे वहां मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि कोई भी आईडी न मिलने के कारण मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


बुधवार को मृतक का पोस्टमार्टम किया जाएगा। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि इसकी आसपास के थानों और चौकियों को दे दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें