फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग लापता, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नयना देवी (बिलासपुर)।
पुुलिस थाना कोट कहलूर के तहत नाबालिग के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस के पास दी हुई शिकायत में शख्स ने बताया है कि उनकी 15 साल की बेटी 22 जुलाई को गुरू का लाहौर गुरुद्वारा गई थी। मगर तीन दिन बीत जाने के बाद भी वह घर नहीं लौटी है। उन्होंने बताया कि उन्होंने गुरुद्वारे जाकर भी बेटी की तलाश की। यहीं अपने रिश्तेदारों और उसके दोस्तों के यहां जाकर भी पूछताछ की। मगर उसका कहीं कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत कोट थाना में दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपहरण का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि कोट थाना में नाबालिग लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


आज बंद रहेगी बिजली
जुखाला (बिलासपुर)।
मंगलवार सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बिजली बोर्ड की 33 केबी एचटी लाइन जाबली से नम्होल तक की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। लाइन की मरम्मत और पेड़ों की टहनियों की कांट-छांट के चलते इस इलाके की बिजली बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल नम्होल के सहायक अभियंता शमशेर सिंह ठाकुर ने लोगों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि 33 और 11 केबी एचटी के तहत नम्होल, दयोथ, छकोह और जुखाला में बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें