फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी गेंहू गबन करने पर आटा मील मालिक के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
खाद्य आपूर्ति विभाग ने औहर स्थित आटा मील के खिलाफ सरकारी गेहूं के गबन का मामला दर्ज करवाया है। विभाग का आरोप है कि आटा मील मालिक ने 8475.36 क्विंटल गेहूं का गबन कर उसे कहीं ओर बेच दिया है। विभाग की शिकायत पर पुलिस ने आटा मील मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस मामले में आटा मील मालिक की गिरफ्तारी और मील भी बंद हो सकती है। खबर की पुष्टि एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार औहर स्थित आटा मील को सरकारी गेहूं से आटा बनाकर खाद्य आपूर्ति विभाग को देने का टेंडर आवंटित किया गया था। इस टेंडर के अनुसार मील को 11 हजार 220 क्विंटल गेहूं दिया गया था। इसके तहत मील मालिक को इस गेहूं का आटा तैयार कर विभाग को देना था। ताकि यह आगे सरकारी डिपो में सप्लाई किया जा सके। मगर मील मालिक ने सरकार के 11 हजार 220 क्विंटल गेहूं से 8475.36 क्विंटल गेहूं का आटा विभाग को नहीं दिया। इस संबंध में विभाग ने बार-बार आटा मील मालिक को सूचित कर आटा देने को कहा गया। मगर मील मालिक बार-बार बहाना बनाकर मामला लटकता रहा। वहीं इस वजह से डिपुओं में आटा न मिलने की उपभोक्ताओं को परेशानी से जूझना पड़ रहा था। इस पर विभाग को सूत्रों से सूचना मिली की औहर आटा मील में भारी गड़बड़ियां बरती जा रही है। सरकारी गेहूं का दुरूपयोग किया जा रहा है। इस पर खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की टीम ने मील में दबिश दी। इसमें उन्होंने मील के दस्तावेज खंगाले और मील के गोदाम की छानबीन की तो वहां पर 8475.36 क्विंटल गेहूं का आटा नहीं मिला। जब इस संबंध में मील मालिक से पूछा गया तो वह कुछ नहीं बता पाया। इस पर विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए मील का रिकार्ड जब्त कर आटा मील मालिक के खिलाफ घुमारवीं थाना में शिकायत दर्ज करवा दी है। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि घुमारवीं थाना में सरकारी गेहूं के गबन करने का मामला सामने आया है। घुमारवीं थाना में इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें