फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिट्टे के साथ पकड़े दो युवा, गिरफ्तार

विज्ञापन
shimla police
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झंडूता (बिलासपुर)। पुलिस थाना झंडूता के अंतर्गत गत रात्रि करीब 11 बजकर 28 मिनट पर पुलिस ने एक कार से दो युवकों के पास से चिट्टा पकड़ा है। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस कांस्टेबल संतोष कुमार, चमन लाल, दिनेश कुमार, हेमंत सिंह व होमगार्ड संजय सिंह की टीम ने गश्त व यातायात चेकिंग के दौरान गांव निहाण में एक अल्टो कार (एचपी23-5549) को चेकिंग के लिए रोका। कार में अशोक कुमार पुत्र दिलीप सिंह गांव डूहक डाकघर सुन्हाणी जिला बिलासपुर व रिजल चौहान पुत्र संजय चौहान गांव दबड़याला डाकघर कांगू जिला मंडी बैठे थे। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसके पास से 1.1 मिलीग्राम चिट्टा बरामद हुआ है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रामदास ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
-------------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें