फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौवीं कक्षा की छात्रा से दुराचार, गर्भवती

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरमाणा(बिलासपुर)। बरमाणा थाना में एक नाबालिग से दुराचार का मामला सामने आया है। नाबालिग 9वीं कक्षा की छात्रा है। उसके साथ उसी का रिश्ते में जीजा दो साल से दुराचार कर रहा था। इधर, बरमाणा थाना में नाबालिग के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। नाबालिग पिछले तीन महीनों से कोई न कोई बहाना बना कर स्कूल नहीं जा रही थी। वहीं बाद में नाबालिग के पेट में दर्द होने पर परिजन उसे अस्पताल उपचार के लिए लाए जहां उसके ढाई महीने की गर्भवती होने का खुलासा हुआ है।
पूछताछ में दौरान नाबालिग ने बताया कि उसका रिश्ते में जीजा उसके साथ दो सालों से दुराचार करता आ रहा है। इसके बाद परिजनों ने इस संबंध में बरमाणा थाना में शिकायत दर्ज करवाई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल करवा कर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी की धर पकड़ के लिए अभियान तेज कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खारसी चौकी के तहत नाबालिग से दुराचार का मामला दर्ज हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच करवाई तो जांच में पाया गया कि नाबालिग ढाई माह का गर्भ धारण किए हुए है। इधर, एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि दोषी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट...
महिला के साथ दुराचार मामला दर्ज
वहीं एक दूसरे मामले में अर्की से जमथल में शादी हुई एक औरत ने मामला दर्ज करवाया है कि उसके ससुराल जमथल में एक आदमी ने गत सितंबर में दुराचार किया है। महिला की शिकायत पर बरमाणा पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामलों की पुष्टि थाना प्रभारी सुभाष ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच गंभीरता से कर रही है। ----------------
.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें