फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोबिंद सागर झील में छलांग लगाने वाले का नहीं लगा कोई भी सुराग

विज्ञापन
Search operation
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

शाहतलाई (बिलासपुर)।ब्रह्मणीघाट के पास मोटरबोट से गोबिंद सागर में छलांग लगाने वाले शख्स का अभी तक सुराग हाथ नहीं लग पाया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मोटरबोट के चालक और सवारियों ने उसे बचाने की भी कोशिश की लेकिन छलांग लगाने वाले शख्स ने उनका सहयोग नहीं किया। इससे वह सतलुज में डूब गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। झील में डूबे हुए शख्स की तलाश के लिए पुलिस दल की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है।

गौरतलब है कि कोसरियां घाट से एक मोटर बोट ब्रहमणीघाट के लिए रवाना हुई। जैसे ही मोटरबोट गोबिंद सागर झील के बीच में में पहुंची तो उसमें बैठे एक व्यक्ति ने झील में छलांग लगा दी। जैसे ही मोटरबोट चालक व अन्य सवारियों को घटना का पता चला तो उन्होंने छलांग लगाने वाले को पानी से बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन व्यक्ति ने सहयोग नहीं किया। इससे वह पानी में लापता हो गया। मोटरबोट चालक ने तत्काल पंचायत उपप्रधान कुलदीप को घटना की जानकारी दी। उप-प्रधान ने पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस का दल घटनास्थल पर पहुंच गया तथा छलांग लगाने वाले व्यक्ति को ढूंढने में जुट गया। इसके बावजूद छलांग लगाने वाले का अता-पता नहीं चल पाया। सूत्रों के अनुसार छलांग लगाने वाला बोट में अकेला ही आया था। पुलिस का एक दल झील से निकालने के लिए मोटर बोटों का सहारा ले रही है।
विज्ञापन


डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र कुमार ने बताया की शाम को अज्ञात व्यक्ति ने गोबिंद सागर झील में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस आईपीसी की धारा 174ए के तहत मामला दर्ज करके छलांग लगाने वाले व्यक्ति को झील ले निकालने की कोशिश कर रही है लेकिन अभी तक उसका अतापता नहीं चल पाया है। पुलिस का एक दल घटनास्थल पर उसे झील में से निकालने में जुटा हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें