भराड़ी (बिलासपुर)। पुलिस थाना भराड़ी ने डंगार-ढलोह सड़क पर सरकारी स्कूल रोपड़ी के पास लगाए गए नाके के दौरान बाइक सवार से 28.55 ग्राम चरस पकड़ी है। आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भराड़ी पुलिस ने रोपड़ी स्कूल के पास नाका लगाया हुआ था। रात को वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार को तलाशी के लिए रोका। तलाशी लेने पर बाइक सवार से चरस बरामद हुई। वजन करने पर 28.55 ग्राम निकली। पुलिस ने विशाल कुमार पुत्र प्रेम सागर गांव पनियाल, घुमारवीं को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर कर लिया गया है।
एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि भराड़ी पुलिस ने चरस के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।