फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग ने लगाया फंदा, मौत

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं के दकड़ी चौक स्थित अपने चाचा के घर रहने आई नाबालिग ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त मृतका के चाचा काम पर गए थे और घर पर केवल उसकी मां ही मौजूद थी। नाबालिग चंडीगढ़ में आगामी पढ़ाई के लिए कोचिंग ले रही थी। दो दिन पहले ही वह चाचा के यहां रहने आई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर एक बजे मां ने बेटी को कमरे में फंदे से लटके देखा। मां का शोर सुनकर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। उसे फौरन फंदे से निकालकर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। बताया जा रहा है कि नाबालिग चंडीगढ़ स्थित किसी संस्थान में आगामी पढ़ाई के लिए कोचिंग ले रही थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि लड़की और उसके माता-पिता, चाचा के घर में रहते थे। घटना के समय घर में सिर्फ नाबालिग और उसकी मां ही मौजूद थी। नाबालिग ने एक बजे के करीब फंदा लगा लिया था। परिवार वालों ने आनन-फानन में नाबालिग को अस्पताल लाया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र कुमार जसवाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस इस मामले में परिवार वालों से पूछताछ कर रही है। कमरे में अभी तक कोई भी संदिग्ध वस्तु प्राप्त नहीं हुई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें