फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीओ सेल बिलासपुर की टीम ने पकड़ा उद्घोषित अपराधी

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरमाणा (बिलासपुर)। पीओ सेल बिलासपुर की टीम ने कोर्ट से फरार चल रहे भगोड़े को बामटा के पास पकड़ा है। भगोड़ा पेशे से चालक है जो स्वारघाट से बिलासपुर की ओर आया था। आगामी कार्रवाई के लिए इसे बरमाणा थाना के हवाले कर दिया गया है। इसे कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
जानकारी के अनुसार 23 मार्च 2009 को एक महिला ने बरमाना थाना में बयान दर्ज करवाया था कि इसकी दो बेटियां हैं, करीब चार साल से इसकी उसके पति के साथ अनबन चल रही थी जिस कारण अपनी लड़कियों के साथ मायके में रह रही थी। महिला का कहना है कि एक व्यक्ति हरीराम पुत्र दिलाराम गांव डोबा काफी समय से इसे परेशान कर रहा था। 22 मार्च को भी जब रात को वह अपने घर में थी तो वह व्यक्ति आंगन में आ गया और जोर-जोर से दरवाजे को लात मारने लगा।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि जब उसने दरवाजा खोला तो हरीराम ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लग गया। शोर मचाने पर इसकी माता व बेटी बाहर निकल आए। जब उन्होंने इसे वहां से जाने को कहा तो उसने आंगन में पड़े एक दराट से उसकी बड़ी बेटी पर हमला कर दिया। मौके पर वार्ड मेंबर भी पहुंचे तो आरोपी हरीराम अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गया।
पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर कोर्ट में चालान पेश किया, जिसके बाद हरीराम को कोर्ट की तरफ से अदालत में पेश होने के लिए वारंट और समन जारी होते रहे लेकिन वह नहीं आ रहा था।
विज्ञापन

इसके बाद अदालत ने 5 जुलाई 2018 को उसे उस घोषित अपराधी करार दे दिया। हरीराम पेशे से एक चालक है जिसका कोई स्थायी ठिकाना नहीं है। पीओ सेल की टीम को उसको पकड़ने की जिम्मेवारी सौंपी गई लेकिन उसका कोई पता नहीं चल रहा था। इसी दौरान टीम को पता चला कि वह स्वारघाट से बिलासपुर ट्रक लेकर आ रहा है। इस पर टीम के इंचार्ज मुख्य आरक्षी दौलत राम, रवि कुमार ने ममता के पास ट्रक को रोककर उसे पकड़ लिया। इसके बाद आगामी कार्रवाई के लिए उसे बरमाणा थाना के हवाले कर दिया। उसे कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें