आईटीआई के पास ट्रक और स्कूटी में टक्कर, दो घायल
स्कूटी सवार बच्ची और उसके पिता को आई हल्की चोटें
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। पुलिस थाना सदर के तहत आने वाले आईटीआई के नजदीक ट्रक व स्कूटी के बीच टक्कर हो जाने से स्कूटी सवार बच्ची घायल हो गई है। जबकि पिता घायल हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार ट्रक (एचपी69-5064) जोकि घाघस से बिलासपुर की तरफ जा रहा था, जबकि स्कूटी (एचपी24ए-6232) जो घाघस से बिलासपुर की तरफ आ रही थी अचानक ही ट्रक ने स्कूटी से पास लेना चाहा लेकिन अचानक ही ट्रक के पिछले टायर की चपेट में स्कूटी आ गई। हादसे में स्कूली चालक के पीछे बैठी मनीषा देवी पुत्री भाग सिंह को चोटें आई हैं जिसे बिलासपुर अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
---------------
...खेमराज शर्मा।