फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट का आरोपी भगौड़ा सुंदरनगर से पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मारपीट का आरोपी भगौड़ा सुंदरनगर से पकड़ा
लघट के पास आरोपी ने किया था दराट और डंडो के साथ हमला
अमर उजाला ब्यूरो
बरमाणा (बिलासपुर)। बरमाणा थाना के तहत आने वाले बरमाणा चौक पर दो दिसंबर 2013 को हुई मारपीट के आरोप में फरार चल रहा भगौड़ा पीओ सेल बिलासपुर के हत्थे चढ़ा है। पुलिस ने भगौड़े को गुप्त सूचना के आधार पर सुंदरनगर बाजार से पकड़ा है। आरोपी को आगामी कार्रवाई के लिए बरमाणा थाना के हवाले किया गया है जिसे कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार अनिल कुमार पुत्र रत्नलाल निवासी खतेड़, बरमाणा ने बरमाणा थाना में पुलिस के पास अपना बयान दर्ज करवाया था कि वह खतेड़ गांव में दुकानदारी करता है, दो दिसंबर 2013 को करीब 11:30 बजे दिन के समय बरमाणा चौक में दुकान का सामान लाने गया हुआ था। इसी दौरान उसके चाचा नंदलाल का फोन आया कि इनकी गाड़ी को अनिल उर्फ पिंटू व इसके साथियों ने सड़क पर लघट के पास रोका हुआ है। इस पर शिकायतकर्ता अनिल कुमार अपने स्कूटर पर बरमाणा से लघट तक पहुंचा। इसने देखा कि अनिल कुमार उर्फ पिंटू गांव पंजगाई, विपिन लाल उर्फ काकू, लक्की, सुभाष चंद सड़क में नंदलाल, कुलदीप व इनकी माता को रोककर खड़े हुए थे। इस दौरान अनिल कुमार उर्फ पिंटू के हाथ में दराट था। जबकि अन्यों के पास चाकू व डंडे थे। उन सभी ने एक दम इन सभी पर हमला कर दिया जिससे वह सभी जमीन पर गिर पड़े। नंदलाल व कुलदीप को इस मारपीट से सिर व शरीर के अन्य भागों में दराट से चोटें आईं। जबकि शिकायतकर्ता अनिल कुमार के सिर पर डंडे की चोट आई। जब अपने बचाव के लिए इन्होंने शोर किया तो वह सभी वहां से भाग निकले। इसके बाद बरमाणा थाना में सभी हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बाद में मामला अदालत में ट्रायल के लिए चला लेकिन अभियुक्त विपिन कुमार पेशी के लिए अदालत में नहीं पहुंच रहा था। कई बार नोटिस जाने के बाद भी वह नहीं पहुंचा। इसके बाद सेशन कोर्ट ने 17 सितंबर को उसे भगौड़ा घोषित कर दिया। इसके बाद पीओ सेल बिलासपुर को इसे पकड़ने की जिम्मेवारी सौंपी गई। टीम ने भगौड़े को पकड़ने के लिए बिलासपुर, बरमाणा, सलापड़ व सुंदरनगर में दबिश दी, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल रहा था। इसके बाद टीम को सूचना मिली की वह सुंदरनगर में है, जिसके बाद पीओ सेल के प्रभारी दौलत राम, अपनी टीम के साथियों रवि गौतम व राजकुमार सहित सुंदरनगर पहुंचे, जहां पर भोजपुर बाजार से उसे पकड़ लिया। इसे पकड़ कर बरमाणा थाना के हवाले कर दिया है। बरमाणा थाना में इसे कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

एसपी बिलासपुर अशोक कुमार का कहना है कि पीओ सेल बिलासपुर की टीम ने मारपीट में फरार चल रहे भगौड़े को पकड़ा है। आरोपी को बरमाणा थाना के हवाले किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
---------
....खेमराज शर्मा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें