हरलोग में ट्रक लुढ़का, कोई घायल नहीं
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के कस्बा हरलोग में डंगा धंसने के कारण रेत से भरा एक ट्रक लुढ़क गया है। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।
ग्राम पंचायत हरलोग के पूर्व प्रधान पवन चंदेल ने बताया कि हादसा उस समय पेश आया जब सड़क के किनारे रेत से भरा ट्रक खड़ा था तथा चालक चाय आदि पीने के लिए गया था तभी जमीन धंसने से यह हादसा पेश आया। उन्होंने बताया कि हालांकि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ तथा सड़क के किनारे लगे डंगे के गिरने से उपरोक्त हादसा पेश आया।
--------------
....खेमराज शर्मा।