फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी पर रौब दिखाया तो ससुरालियों के हाथों पिटा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। अपने ससुराल पहुंचकर पत्नी पर रौब जमाने और गाली गलौज करने पर युवक की उसकी ससुराल वालों ने पिटाई कर दी। युवक ने ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है।
विज्ञापन

अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी यक्ति की ससुराल बिलासपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में है। पति के मुताबिक, उसकी पत्नी कुछ दिन पहले उसके घर से अपने मायके आई थी। वह अपने साथ सोने के जेवरात भी ले आई थी। पति को जब जेवर ले जाने की बात का पता चला तो वह भी शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे बाइक से ससुराल जा पहुंचा। युवक के अनुसार उसने ससुराल पहुंचकर अपनी पत्नी से पूछा कि वह सोने के जेवर अपने साथ क्यों लाई। इसी बात को लेकर उसके ससुरालियों ने उसे घर में बंद कर पीटा। वह किसी तरह जान बचाकर भागकर कोतवाली पहुंचा। उसने कोतवाली में प्रभारी शैलेंद्र पाल सिंह को रोते हुए अपना दुखड़ा सुनाया। उसने अपने ससुरालियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें