फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रूण लिंग जांच मामले के आरोपी डॉक्टर के दस्तावेज खंगालेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं के भ्रूण लिंग जांच मामले में आरोपी डॉक्टर का पूरा रिकॉर्ड हमीरपुर पुलिस बिलासपुर स्वास्थ्य विभाग से लेगी। इसके लिए हमीपुर पुलिस का एक दल वीरवार को बिलासपुर आ रहा है। जहां से अल्ट्रासाउंड संबंधित पूरा रिकॉर्ड लिया जाएगा। इसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस का दावा है कि इस मामले में पुलिस के पास सभी साक्ष्य मौजूद हैं। इसकी पुष्टि डीएसपी हमीरपुर रेणु शर्मा ने की है।
विज्ञापन

हालांकि पुलिस जिस गति से कार्रवाई कर रही है उस पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि जांच करते मामले को लंबा समय बीत गया है। लेकिन, अभी तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं आरोपी के भाजपा के नेताओं के साथ संबंध बताए जा रहे हैं। इससे मामले को दबाने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा रहा है। जिस प्रकार गत रोज भाजपा ने बैठक में आरोपी को मंच पर बैठाकर अपनी सफाई देने का मौका दिया, वह भी कई सवाल खड़े कर रहा है। महज पूछताछ व अल्ट्रासाउंड केंद्र को तीन महीने तक बंद करने के आदेश विभाग की ओर से दिए गए हैं।
मामले को उजागर करने वाली डीएसपी हमीरपुर रेणु शर्मा ने बताया कि पुलिस इस मामले में गंभीरता से छानबीन कर रही है। वीरवार को जांच अधिकारी अल्ट्रासाउंड केंद्र के संदर्भ में वास्तविक दस्तावेज हासिल करने के लिए बिलासपुर जाएंगे। आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस के पास इस संबंध में मजबूत साक्ष्य मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें