फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न पर पति ससुर के खिलाफ मुकद्दमा

Tue, 12 Jan 2016 05:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना घुमारवीं के अंतर्गत एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पति और ससुराल सहित परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से लगातार उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला ने शिकायत में बताया कि वर्ष 2012 में उसकी शादी सहदेव के साथ हुई थी। शादी के कुछ अरसे बाद ही उसका पति और परिवार के अन्य सदस्य उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन


 यहां तक कि उसके साथ कई बार मारपीट भी की गई। महिला का कहना है कि लोक लाज के चलते वह अब तक चुप रही। मगर परिवार के सदस्यों की प्रताड़ना जब इसके बाद भी कम नहीं हुई तो मजबूर होकर उसे पुलिस में शिकायत दर्ज करवानी पड़ी।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति और ससुराल सहित अन्य सदस्यों के खिलाफ भादंसं की धारा 498ए, 504, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें