फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने से सौ मीटर दूर जला दी बाइक

Tue, 10 Nov 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ की तपोस्थली शाहतलाई के मुख्य चौक पर खड़ी एक बाइक को सोमवार रात अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। आग से बाइक पूरी तरह से जल गई है। हैरानी इस बात की है कि वारदात पुलिस थाना तलाई से मात्र 100 मीटर की दूरी पर हुई है। बाइक जलाने वालों का अभी कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मुख्य चौक निवासी सुनील कौशल ने अपनी बाइक एचपी-23-बी -2551 चौक के साथ लगते घर के समीप खड़ी की थी। वह खाना खाकर सो गए थे। इसी बीच वहां ढाबा चलाने वाले व्यक्ति ने उन्हें आवाज लगाई। वह बाहर निकले तो देखा किया उनकी बाइक में आग लगी हुई है।

पुलिस को दिए बयान में सुनील ने कहा कि उसकी बाइक बुरी तरह से जल चुकी है। बाइक में पेट्रोल भी न के बराबर था। उसने शक जताया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने जानबूझ कर उसकी बाइक को जला दिया है। उधर, पुलिस थाना तलाई से मात्र 100 मीटर की दूरी पर यह घटना घटी है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मंदिर न्यास द्वारा इलाके में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी पुलिस खंगाल रही है। हालांकि, अभी तक बाइक में आग लगाने वालों का पता नहीं चल पाया है। एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने धारा 435 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें