फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागठेडू में व्यक्ति से चिट्टा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं थाना के अंतर्गत पुलिस ने गश्त के दौरान व्यक्ति से 1.12 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार शनिवार रात थाना प्रभारी रजनीश ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस भगेड़ क्षेत्र के बागठेडू में गश्त कर रही थी। शक के आधार पर व्यक्ति से पूछताछ की तो वह घबरा गया। व्यक्ति घुमारवीं की तरफ जा रहा था। पुलिस ने शक के आधार पर तलाशी ली तो 1.12 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान मोहम्मद सन्नी पुत्र मोहम्मद असीन गांव बकरोआ डाकखाना भगेड़ तहसील घुमारवीं के रूप में हुई है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें