फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खारसी से चोरी ट्रक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बरमाणा पुलिस थाना के तहत एक व्यक्ति ने ट्रक चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने ट्रक को बरामद कर लिया है। आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार मनोहर लाल पुत्र प्रेम लाल निवासी समतैड़ ने बताया कि मंगलवार को उन्होंने खारसी में अपना ट्रक नंबर एचपी 07 डी 5016 पार्क किया था। वीरवार को रात 1:05 बजे सुरेश नाम के एक व्यक्ति ने टेलीफोन पर सूचित किया कि दो अज्ञात व्यक्ति ट्रक को चुराकर ले गए हैं। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद ट्रक को बरामद कर लिया है। आरोपियों को अभी तक पकड़ा नहीं गया है। डीएसपी संजय शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें