घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं थाना पुलिस ने एक टिपर चालक को अवैध खनन करते हुए पकड़ा है। चालक पर कार्रवाई करते हुए 7500 रुपये जुर्माना वसूला गया है। पुलिस ने मोरसिंघी के पास गश्त के दौरान कार्रवाई की है। चालक के पास टिपर के दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे।
जानकारी अनुसार घुमारवीं थाना प्रभारी रजनीश ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस मोरसिंघी की तरफ गश्त कर रही थी। तभी पुलिस को देखकर एक टिपर चालक भागने लगा। पुलिस ने चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने चालक से जांच के दौरान टिपर के दस्तावेज मांगे। लेकिन चालक दस्तावेज दिखाने में असफल रहा। पुलिस ने मौके पर ही 7500 रुपये जुर्माना वसूला। डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि अवैध खनन माफिया पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। मोरसिंघी के पास टिपर चालक को खनन करते हुए पकड़ा गया है। आरोपी चालक से 7500 रुपये जुर्माना वसूला है।0