फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क नहीं पहनने पर 10 लोगों के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं पुलिस ने मास्क नहीं पहनने पर 10 लोगों के चालान काटे हैं। घुमारवीं और दाबला में कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर 10 हजार जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के चलते लगातार हो रहीं मौतों को देखते अब पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। थाना प्रभारी रजनीश ठाकुर के नेतृत्व में घुमारवीं शहर व दाबला में औचक निरीक्षण किया गया। बिना मास्क लगाए लोगों के चालान काटे गए। घुमारवीं थाना पुलिस लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक भी कर रही है। लोगों से मास्क पहनने का आग्रह किया जा रहा है। लेकिन फिर भी कुछ लोग बिना मास्क घूम रहे हैं। ऐसे लोगों के चालान काटे गए हैं। डीएसपी अनिल ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने बिना मास्क के 10 चालान काटे हैं। लोगों को हिदायत दी गई है कि बिना मास्क घर से बाहर न निकलें। बहुत जरूरी हो तभी शहर का रुख करें। सरकार के दिशा-निर्देशों का पालना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें