बिलासपुर। पुलिस ने नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एएसआई अशोक कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने तलाई में गश्त के दौरान अवैध शराब की 144 बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ तलाई थाना में केस दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार तलाई पुलिस डूहक-मनन लिंक रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध शराब का कारोबार करता है। पुलिस ने आरोपी की दुकान की तलाशी ली तो अवैध शराब की 144 बोतलें बरामद हुईं। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी संजय शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी से देसी शराब की 144 बोतलें बरामद की गई हैं। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।