फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। सदर थाना के अंतर्गत पुलिस ने गश्त के दौरान युवक से 16.35 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी के खिलाफ सदर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल सुशील पुंडीर अपनी टीम के पूर्णम मॉल की तरफ गश्त कर थे। इसी दौरान एक युवक विशाल मेगा मार्ट चौक पर रास्ते पर आ रहा था। पुलिस को देखकर युवक घबरा गया। पुलिस को अपनी तरफ आते देखकर युवक ने जेब से एक लिफाफा निकालकर फेंक दिया। पुलिस ने युवक को पकड़कर उस लिफाफे की जांच की तो उसमें 16.35 ग्राम चरस मिली।
डीएसपी बिलासपुर संजय शर्मा ने बताया कि आरोपी की पहचान गुलजार (36) शहर बिलासपुर के रूप में हुई है। सदर थाना में पुलिस ने एनडीपीएस के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें