फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनपुर के पास चरस के साथ कुल्लू के चार युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। लखनपुर के पास 316.05 ग्राम चरस के साथ कार सवार चार युवकों को बिलासपुर पुलिस की एसआईयू टीम ने गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी कुल्लू से संबंध रखते हैं। आरोपी कुल्लू से बिलासपुर में चरस की खेप देने आ रहे थे। आरोपी जिस कार में सवार थे उसमें नंबर भी नहीं था। पुलिस की एसआईयू टीम ने चरस और कार को अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एसआईयू बिलासपुर की टीम एचसी सुरेंद्र, कांस्टेबल प्रदीप और कांस्टेबल बाबू राम लखनपुर की तरफ गश्त पर थे। इसी दौरान लखनपुर के पास उन्होंने बिना नंबर की कार देखी। कार में चार युवक सवार थे। पुलिस ने शक के आधार पर कार की तलाशी ली तो 316.05 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपियों की पहचान रिंकू (21) गांव स्जिवी, डाकघर कंडुघाट, तहसील आनी जिला कुल्लू, सोनू ठाकुर (21) पुत्र संतोष ठाकुर गांव जयभाग, संजू (20) पुत्र भगवान दास गांव थमर, सुनील (23) पुत्र कौर सिंह गांव खन्वी से हैं। चारों युवक जिला कुल्लू से संबंध रखते हैं। पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे कुल्लू से बिलासपुर में चरस की सप्लाई देने आए थे।
डीएसपी बिलासपुर संजय शर्मा ने कहा कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सदर थाना में चारों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पूछताछ की जाएगी कि आरोपी बिलासपुर में चरस किसको देने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें