बरमाणा (बिलासपुर)। बरमाणा थाना के अंतर्गत पुलिस ने गश्त के दौरान दो विभिन्न मामलों में 6.66 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। चिट्टे के साथ पकड़े गए तीन युवकों के खिलाफ बरमाणा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
मिली जानकारी अनुसार बरमाणा पुलिस ने गश्त के दौरान मुकाम राम बाग मुक्ति धाम के पास यशवंत कुमार पुत्र अमी चंद गांव औकल डाकघर चौकी तहसील सुंदरनगर जिला मंडी से 2.91 ग्राम चिट्टा बरामद किया। थाना बरमाणा में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
वहीं, बरमाणा पुलिस ने जमथल के पास स्कूटी एचपी 31बी 4535 के सवार कबीर अरोड़ा निवासी भोजपुर सुंदरनगर जिला मंडी और विशाल ठाकुर पुत्र श्याम लाल निवासी डडयाला डाकघर सुंदरनगर जिला मंडी से 3.75 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। स्कूटी की सीट के नीचे चिट्टा छुपाया था।
डीएसपी बिलासपुर संजय शर्मा ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ बरमाणा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।