फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाली-गलौज और मारपीट करने पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई पुलिस थाना के अंतर्गत ग्राम पंचायत जड्ड़ू कुलज्यार के गांव जड्ड़ू के एक व्यक्ति ने गांव के ही दो व्यक्तियों के खिलाफ गाली-गलौच और मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जड्ड़ू निवासी कमल देव ने पुलिस शिकायत में बताया कि शनिवार को अपने घर को जा रहा था। रास्ते में बीरबल सिंह और उसका भतीजा संतोष कुमार मिला। रास्ता रोककर गाली-गलौच करने लगे। दोनों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने कमल देव की शिकायत पर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। घुमारवीं के डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें