बिलासपुर। बरमाणा थाने में दो गुटों में मारपीट को लेकर क्रॉस केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कमल किशोर पुत्र ब्रह्मानंद शर्मा गांव व डाकघर पंजगाईं ने बरमाणा थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि ट्रक यूनियन बरमाणा से सोमवार रात को जब घर जा रहा था तो बरमाणा चौक पर दुकान पर सिगरेट एक पैकेट मांगा। इसने पैकेट देने से मना कर दिया और कहा कि 12 रुपये के हिसाब से 5 सिगरेट दूंगा। बहसबाजी के बाद गाली-गलौज करने लगा। झगड़े में कमीज भी फाड़ दी और किसी चीज से वार कर दिया। इससे चोटें आई हैं।
वहीं, जितेंद्र कुमार पुत्र जगदीश चंद गांव व डाकघर सलनू तहसील सदर जिला बिलासपुर ने बताया कि बरमाणा चौक पर बीड़ी सिगरेट की दुकान करता है। रात करीब 8 बजे एक कार नंबर एचपी 69-9393 दुकान के आगे रुकी। कमल किशोर निवासी पंजगाईं ने दुकान में आकर गाड़ी के पाने से सिर पर वार कर दिया। जान से मारने की धमकी भी दी। बरमाणा थाना पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।