बिलासपुर। पुलिस और एसआईयू टीम ने वीरवार रात गश्त के दौरान जीप से अवैध शराब की 79 पेटियां बरामद की हैं। बरमाणा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बरमाणा थाना पुलिस और एसआईयू टीम वीरवार देर रात को बैरी की तरफ गश्त कर रही थी। लघट के पास राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे एक जीप खड़ी मिली। पुलिस ने जीप चालक से देर रात वहां खड़े होने का कारण पूछा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने जब जीप की तलाशी ली तो अवैध देसी शराब की 62 पेटियां, अग्रेजी शराब की 11 पेटियां और बीयर की 6 पेटियां बरामद कीं।
डीएसपी बिलासपुर संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने अवैध शराब की कुल 948 बोतलें बरामद की हैं। आरोपी की पहचान राजेश कुमार पुत्र किरपा राम गांव कनौण के रूप में हुई है। पुलिस ने बरमाणा थाना में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम में एएसआई संजय कुमार, देशराज, राजेश कुमार, एसआईयू टीम में बाबूराम और प्रदीप शामिल रहे।