घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवी पुलिस ने गश्त के दौरान व्यक्ति से देसी शराब की 12 बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने सरकाघाट सड़क पर पनियाला वर्षाशालिका के पास कार 800 एचपी 69-2093 के मालिक सुनील कुमार पुत्र स्वर्गीय जगदीश चंद्र गांव राव डाकघर कोठी तहसील से 12 बोतलें अवैध शराब पकड़ी है। पुलिस ने गाड़ी खड़ी करने का कारण पूछा तो चालक घबरा गया। तलाशी ली तो गाड़ी से अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।