शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई पुलिस थाना के तहत पिछड़ा क्षेत्र कोटधार के गांव मलराओं की एक विवाहिता ने अपने देवर के खिलाफ मारपीट और गाली-गलौज करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर तलाई थाना में केस दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
मिली जानकारी अनुसार मलराओं गांव की महिला ने पुलिस शिकायत में बताया कि उसके देवर ने डंडे से उसके सिर पर वार किया और गाली-गलौज की। आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने बताया कि जब वह गोशाला में पशुओं को पानी पिलाने के लिए जा रही थी तो रास्ते में देवर मिला। उसने रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज की। जब इसका विरोध किया तो उसने डंडे से उसके सिर पर वार कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। घुमारवी के डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।