स्वारघाट (बिलासपुर)। स्वारघाट थाना पुलिस ने 9 भैंसों और 5 कटड़ों के साथ दो जीप पकड़ी हैं। दोनों वाहनों में ठूंस-ठूंस कर 14 पालतू पशु भरे हुए थे। पुलिस ने इस संदर्भ में स्वारघाट थाने में मामले दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार स्वारघाट थाना प्रभारी विरोचन नेगी की अगुवाई में नेशनल हाईवे पर स्वारघाट कस्बे के समीप नाका लगाया था। यूपी 11 बीटी 3022 जीप को चेकिंग के लिए रोका गया तो इसमें 5 भैंसें और 2 कटड़े पाए गए। एक अन्य जीप एचपी 2020 टीआर 1222 एफ में 4 भैंसें और 3 कटड़े ठूंस-ठूंस कर भरे हुए मिले। श्री नयनादेवी के उपमंडल पुलिस अधिकारी संजय शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत मामले दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।