फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 ग्राम अफीम के साथ युवक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री नयना देवी जी(बिलासपुर)। कोट पुलिस ने वीरवार रात को मजारी गांव में 15 ग्राम अफीम के साथ एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने कोट थाना में एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने उक्त गांव में स्थित गुरुद्वारा के पास एक मोटरसाइकिल नंबर पीबी16 डी 0855 रोका। पुलिस को चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार जसकरण सिंह निवासी ढेर तहसील आनंदपुर साहिब जिला रोपड़ पंजाब के पास 15 ग्राम अफीम बरामद हुई। डीएसपी श्री नयना देवी जी संजय शर्मा ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें