फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काट-छांट करते समय सिर पर गिरी टहनी, बिजली बोर्ड कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बरमाणा थाना के तहत नम्होल में बिजली लाइन की मरम्मत के दौरान काट-छांट करते समय एक कर्मी के सिर पर पेड़ की टहनी आ गिरी। कर्मी को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बरमाणा पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बिजली बोर्ड के कर्मचारी नम्होल निवासी गेापाल महाजन की जमीन पर मरम्मत करने के लिए बिजली बंद करने गए थे। कर्मियों के पास इस दौरान कोई सुरक्षा उपकरण नहीं थे। सुरेंद्र कुमार पुत्र कृष्णू राम गांव बठोह फोरमैन विद्युत बोर्ड सेक्शन नम्होल ने पुलिस को बयान दिया है कि वह रविवार को हरी लाल, काला राम, धर्मपाल और साजू राम के साथ एसडीओ व जेई बिजली विभाग के आदेशानुसार गोपाल महाजन के बुलाने पर बिजली बंद करने के लिए गए थे। सफेदे के पेड़ के नजदीक की बिजली बंद करके तारें खोल दी थीं। दो लोग पेड़ की टहनियां काट रहे थे। जैसे ही सफेदे के पेड़ की टहनी कटी, वह नीचे खड़े हरी राम के सिर पर आ गिरी। हादसे में हरी राम जख्मी हो गया। उसके सिर और टांगों पर काफी चोर्टें आईं। वह मौके पर ही बेहोश हो गया। हरी लाल को एंबुलेंस में पीएचसी नम्होल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया। लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने सुरेंद्र कुमार के बयानों के आधार पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें