फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति से अवैध देसी शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरमाणा (बिलासपुर)। बरमाणा पुलिस ने सोलग में गश्त के दौरान एक व्यक्ति से 72 हजार एमएल अवैध देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बरमाणा थाना में केस दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एएसआई राजेश कुमार अपनी टीम के साथ झमाड़ की तरफ गश्त पर जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि सोलग निवासी एक व्यक्ति अवैध शराब का कारोबार करता है। पुलिस ने जब तलाशी ली तो 72 हजार मिली लीटर अवैध शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान संजीव कुमार पुत्र हरवंश लाल के रूप में हुई है। डीएसपी संजय शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें