फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी नहीं होने पर दो दिन बाद निजी बस ऑपरेटर देंगे धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। निजी बस ऑपरेटर बिलासपुर की बैठक सर्किट हाउस में रमेश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में ऑपरेटरों की समस्याओं पर चर्चा की गई। सरकार को चेताया कि अगर दो दिन में इनकी मांगें नहीं मानी गईं तो सभी ऑपरेटर धरने पर बैठेंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
विज्ञापन

बस ऑपरेटर रमेश ठाकुर ने कहा कि सरकार को जिलाधीश के माध्यम से ज्ञापन भेजा था। इसमें जिले के ऑपरेटरों ने अपनी मांगें उठाई थीं। इनमें बसों के टैक्स माफ करने, लॉकडाउन पीरियड में इंश्योरेंस में छूट प्रदान करने, पेट्रोल और डीजल के दाम जिस तरीके से लगातार बढ़ रहे हैं उनकी दरों में कमी करने, बस ऑपरेटर को आर्थिक पैकेज देने, बैंकों किस्तों को माफ करने, बसों के चालकों और परिचालकों को आर्थिक पैकेज मुहैया करवाना शामिल है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में ऑपरेटरों को बस चलाना मुश्किल हो गया है, सवारियां बसों में नहीं बैठ रही हैं। तेल का खर्चा भी पूरा नहीं हो रहा है।
उन्होंने सरकार को चेताया कि अगर ऑपरेटरों की मांगों पर अमल नहीं किया गया तो 2 दिन के बाद धरने पर बैठेंगे। यह धरना तक तक चलेगा जब तक प्रशासन और सरकार उनकी मांगें नहीं मानती। बैठक में युवराज, अमरजीत, रामानंद, भूपेंद्र, रविंदर, पंकज सहित अन्य बस ऑपरेटर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें