फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वारघाट में डंगे से लुढ़क कर 100 फीट नीचे खाई में गिरी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। शुक्रवार देर रात प्राथमिक चिकित्सा केंद्र स्वारघाट में मरीज लेकर आई एक निजी कार अस्पताल के बाहर मोड़ते समय डंगे से लुढ़क कर करीब 100 फीट नीचे खाई में जा गिरी। गनीमत यह रही कि मरीज और तीमारदार कार से समय रहते निकल गए थे। कार पलटी नहीं, सीधे नीचे खाई में उतरने के बाद पानी की पाइपलाइन से रुक गई अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

फिलहाल इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन कार को काफी नुकसान पहुंचा है। शनिवार सुबह कार को ट्रैक्टर से खींचकर बाहर निकाला गया।
जानकारी के अनुसार रीता देवी 38 निवासी गांव गंधराल की शुक्रवार देर रात करीब 10 बजे अचानक तबियत बिगड़ गई। उसे तेज बुखार और पेट में दर्द था। परिजन उसे निजी कार के माध्यम से रात करीब 11 बजे लेकर आए। रीता देवी और परिजनों को उतारने के बाद जब कार चालक कार को मोड़ने लगा तो कार डंगे से लुढ़क कर 100 फीट नीचे जा गिरी। हालांकि इस हादसे में कार चालक बाल-बाल बच गया लेकिन कार को काफी नुकसान हुआ है।
इनसेट
सुरक्षा दीवार न होने के चलते हुआ हादसा
बता दें कि सुरक्षा दीवार न होने के चलते देर रात यह हादसा हुआ है। प्राथमिक चिकित्सा केंद्र स्वारघाट के बाहर जगह काफी तंग है और यहां सुरक्षा दीवार न होने के चलते वाहन मोड़ना तो दूर खड़े करना भी खतरे से खाली नहीं है। यहां तक कि पीएचसी स्वारघाट की 108 एंबुलेंस को भी यहां मोड़ा नहीं जा सकता। अगर अस्पताल के गेट तक वाहन ले जाना हो तो उसे बैक ही वापस ले जाना पड़ता है। अभी तक इस संबंध कोई शिकायत पुलिस थाना स्वारघाट में दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें