घुमारवीं(बिलासपुर)। पुलिस थाना घुमारवीं के तहत आने वाले गांव बलोई डाकघर ननावां से लापता एक युवक को पुलिस ने खरड़ में ढूंढ लिया है। युवक के गुम होने की शिकायत उसके पिता ने पुलिस थाना घुमारवीं में दर्ज करवाई थी।
शिकायत में कहा गया था कि उनका बेटा घर में बिना कुछ बताए अचानक लापता हो गया। घुमारवीं पुलिस की एक टीम बनाई गई। जिसमें एएसआई शक्ति सिंह चंदेल, एचएचसी प्रदीप भंडारी व कांस्टेबल अभिषेक को शामिल किया गया। जानकारी के अनुसार यह युवक खरड़ में दो युवकों के साथ रह रहा था। जिसकी सूचना पुलिस को मिल गई थी। पुलिस की टीम ने युवक को इन दोनों के साथ खरड़ के समीप पकड़ लिया। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि युवक को उसके पिता को सौंप दिया गया है।