फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेविंग खाता खोलने के नाम पर डकार दिया लाखों का लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। बैंक में सेविंग अकांउट खोलने का झांसा देकर कुछ लोगों ने एक व्यक्ति के नाम से लाखों रुपये का लोन लेकर डकार दिया। इसके बाद पीड़ित ने तलाई और बड़सर पुलिस थाना के कई चक्कर लगाए। लेकिन उसकी कहीं पर सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद मजबूरी में पीड़ित ने कोर्ट में शिकायत पत्र दिया।
विज्ञापन

कोर्ट ने इस संबंध में पुलिस को मामला दर्ज कर छानबीन के आदेश दिए हैं। पुलिस ने कोर्ट की शिकायत के बाद इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित का आरोप है कि इस पूरे मामले में पीएनबीन बैंक हरसौर हमीरपुर शाखा का पूर्व प्रबंधक भी शामिल है। जिला ऊना के बंगाणा के गांव धुंदला निवासी शिव कुमार ने शिकायत में कहा है कि वह दिहाड़ी मजदूरी करता है। वर्ष 2012 में अखाड़ा बाजार कुल्लू के अश्वनी शर्मा ने उससे संपर्क साधा तथा बताया कि तलाई के साथ लगते भगतपुर गांव के पास तलाई-लठीयानी सड़क पर एक गेस्ट हाउस लीज पर लिया है। इसमें कुक कम स्वीपर की जरूरत है तो आपको पांच हजार रुपये महीना मिलेंगे। इस पर वह गेस्ट हाउस पर काम करने लग पड़ा। 2014 में उसे बैक में सेविंग अकाउंट खोलने को कहा, जिससे वेतन सीधा खाते में जा सके। इस पर वह राजी हो गया। जब वह बैंक में खाता खुलवाने लगा तो बैंक प्रबंधक ने कई दस्तावेजों पर साइन करने को कहा तथा कहा कि आपका हाउस लोन बनाया जा रहा है। इतना ही नहीं उससे खाली चेक पर भी साइन करवा लिए। लेकिन बाद में बैंक प्रबंधक ने बताया कि आपके पास न तो मलकीयत भूमि है और न ही आपका पेन नंबर। आपका हाउस लोन नहीं बन सकता है। जिस पर बात यही खत्म हो गई। लेकिन बीते साल उसे पंजाब नेशनल बैंक हरसौर से फोन आया कि आपने जो लोन लिया है, वह 8 लाख हो गया है, उसे जल्द बैंक में जमा करवाओ। लेकिन जब उसने बैंक से सेविंग व लोन अकाउंट की डिटेल मांगी तो बैंक ने मना कर दिया। इस पर उसने अदालत की शरण ली। इसमें खुलासा हुआ है कि कुल्लू निवासी अश्वनी कुमार व उसका साथी कुल्लू निवासी भूपेंद्र सिंह ने मिल कर क्षेत्र के कई युवाओं को अपने जाल में फंसा कर बैंक से जाली लोन बना कर करोड़ों रुपये हड़प लिए हैं। अदालत के आदेशों पर तलाई पुलिस ने आईपीसी की धारा 409, 418, 420, 465, 466, 467, 468, 477ए व 120बी के तहत मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र जसवाल ने मामले की पुष्टि की। कहा कि अदालत के आदेश पर एक मामला दर्ज हुआ है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें