बरमाणा(बिलासपुर)। बरमाणा थाने के तहत बखैल में पुलिस ने गश्त के दौरान 2 पेटी शराब की बरामद की है। आरोपी के खिलाफ बरमाणा थाने में हिमाचल एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
जानकारी के अनुसार बरमाणा पुलिस मंगलवार देर शाम को घागस की तरफ गश्त पर थी। पुलिस ने सूचना के आधार पर एक व्यक्ति के घर में छापा डाला। पुलिस को वहां से 23 बोतलें देशी शराब बरामद हुईं। थाना प्रभारी विरोचन नेगी ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हिमाचल एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।