फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार पर हमला करने वालों में तीन युवकों की हुई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसीलदार पर हमला करने वालों में तीन युवकों की हुई पहचान
विज्ञापन

पुलिस ने तीनों आरोपियों के घर में दी दबिश, युवक मौके से फरार
मामले में संलिप्त दो आरोपियों की अभी तक नहीं हुई है पहचान
संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट(बिलासपुर)। पंजाब और हिमाचल की सीमा पर गरामौडा पर वीरवार गुरुवार रात तहसीलदार स्वारघाट हुसन चंद चौधरी पर हुए हमले के पांच आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। हालाँकि पंजाब के पुलिस थाना कीरतपुर साहिब की टीम ने पांच अज्ञात आरोपियों में से तीन आरोपियों की पहचान कर ली है जबकि दो की पहचान नहीं हो पाई है। तीन आरोपियों की पहचान रणबीर सिंह पुत्र कमलजीत सिंह निवासी दबूड़ तहसील आनंदपुर साहिब पंजाब, रामपाल पुत्र पोहू लाल व राजकुमार पुत्र पोहू लाल निवासी गाँव मौड़ा तहसील आनंदपुर साहिब पंजाब के रूप में हुई है। हालांकि पंजाब पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके घरों और अन्य जगहों में दबिश दी है लेकिन कोई भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं लग पाए।
उल्लेखनीय है कि वीरवार रात जब तहसीलदार स्वारघाट हुसन चंद चौधरी पंजाब की सीमा से गुजर रहे थे तो पंजाब के गरामौडा के पास अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया। इस हादसे में तहसीलदार और उनकी टीम बाल-बाल बच गई लेकिन उनकी गाड़ी को काफी नुकसान हुआ था। घटना को अंजाम देने के बाद सभी पांचों आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब हो गए थे
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट---
पंजाब पुलिस शीघ्र सभी आरोपियों को गिरफ्तार करेगी
पांचों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 353,186,341,427,506 और पंजाब के सेक्शन 4 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। तीन आरोपियों की पहचान हो चुकी है। जबकि दो आरोपियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई। पंजाब पुलिस जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।
--सन्नी खन्ना, एसएचओ, पुलिस थाना कीरतपुर साहिब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें