फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर मचाया हुड़दंग, झंडूता थाने में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता थाने के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत रोहल के गांव रोहल का एक व्यक्ति नशे में धुत्त होकर गांव में हुड़दंग मचा रहा था जिसको लेकर ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रोहल गांव निवासी निक्कू राम शराब के नशे में धुत होकर हुड़दंग मचा रहा था जिसके चलते गांव की शांति भंग हो रही थी। लोगों ने पुलिस थाना झंडूता में इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे गांव से गिरफ्तार कर हवालात में डाल दिया।
सोमवार को थाना प्रभारी की ओर से आरोपी को एसडीएम झंडूता के समक्ष पेश किया गया जिसके बाद उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी झंडूता प्रीतम चंद ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें